पूर्व के विवाद में बदमाशों ने बेटे को मारी गोली, पिता की पिटाई कर किया जख्मी

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपित सगे भाइयों को किया गिरफ्तारबहोरनपुर थाना क्षेत्र के बहोरनपुर बांध के समीप सोमवार की शाम हुई घटना

आरा.

बहोरनपुर थाना क्षेत्र के बहोरनपुर बांध के समीप सोमवार की शाम पूर्व के विवाद में हथियारबंद बदमाशों ने कोर्ट से वापस लौट रहे किशोर को गोली मार दी. उसे पीठ में गोली लगी है. वहीं उसके साथ पिता के सिर पर बदमाशों ने हथियार के बट से वार दिया, जिससे दोनों जख्मी हो गये.

दोनों को आरा शहर के निजी अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार गोली से जख्मी किशोर बहोरनपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव वार्ड नंबर-9 निवासी सुनील राय का 17 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार है. वहींं मारपीट के दौरान जख्मी उसके 50 वर्षीय पिता सुनील राय हैं. इधर, सुजीत राय ने बताया कि वह अपने पिता सुनील राय के साथ बाइक से आरा कोर्ट में तारीख पर आया था. जब वह शाम में वापस गांव लौट रहा था. उसी दौरान बहोरनपुर बांध के समीप बाइक सवार दो युवक आये और उसे गोली मार दी एवं उसके पिता के सिर पर वार कर दिया, जिससे दोनों जख्मी हो गये. वहीं दूसरी तरफ सुजीत राय ने गांव के ही राजू राय और अमरेंद्र राय पर को गोली मारने व अपने पिता को मारकर गंभीर रूप से जख्मी करने का आरोप लगाया है. साथ ही उसने बताया कि आरोपित के भाई की कुछ माह पहले हत्या हुई थी, जिसमें उन लोगों द्वारा उसे भी आरोपित बनाया गया था. जबकि वह उस घटना में शामिल नहीं था. उसी विवाद में उनके द्वारा गोली मारी गयी है. वहीं बहोरनपुर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार ने बताया कि गोली से जख्मी किशोर हत्या के मामले में जेल में बंद था. 20 दिन पूर्व भी जेल से जमानत पर बाहर आया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर फायरिंग व मारपीट के मामले में आरोपित दामोदरपुर गांव निवासी स्व.राजेंद्र राय के पुत्र राजू राय एवं अमरेंद्र राय को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके पश्चात पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. बता दें कि इसी वर्ष तीन फरवरी की शाम बहोरनपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी जब स्व.राजेंद्र राय के 38 वर्षीय पुत्र सह सीएसपी संचालक धर्मेंद्र कुमार राय गौरा बाजार स्थित पीएनबी की शाखा से चार लाख रुपये की निकासी कर वापस गौरा बाजार स्थित सीएसपी केंद्र पर लौट रहे थे. उसी दौरान बहोरनपुर बांध के समीप उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी एवं चार लाख रुपये भी लूट लिया गया था. इसके बाद मृत धर्मेंद्र कुमार राय के भाई धीरेंद्र राय के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. अनुसंधान के क्रम में जख्मी सुजीत राय का नाम आया था और उस पर लाइनर का काम करने का आरोप लगा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >