श्रद्धा और उल्लास से सराबोर ठाकुरगंगटी, सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क

महिलाओं की महाआरती में बढ़ती भागीदारी, मेले में दिखने लगा रौनक

दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर जैसे-जैसे देवी मां के विभिन्न रूपों की आराधना आगे बढ़ रही है, क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास की लहर भी तेज़ी से बढ़ती जा रही है. विशेषकर संध्या आरती के समय मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. महिलाएं बड़ी संख्या में दीप लेकर माता के मंदिरों में पहुंच रही हैं और पूरी आस्था के साथ देवी मां की महाआरती में भाग ले रही हैं. माल मंडरो सहित आसपास के क्षेत्रों में शाम के समय हजारों महिलाएं अपने घरों से निकलकर मंदिर पहुंच रही हैं और मन्नतें मांग रही हैं. पूजा के साथ-साथ मेला भी धीरे-धीरे रौनक पकड़ने लगा है. बच्चों के मनोरंजन के साधनों के साथ श्रृंगार और मिठाइयों की दुकानें सजी हुई हैं. पूरे क्षेत्र में प्रतिदिन देवी मैया के जयकारों से वातावरण गूंज रहा है. इधर, पूजा और मेले को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन भी सक्रिय है. महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा स्थलों का निरीक्षण किया और पूजा समिति के सदस्यों से मुलाकात की. उन्होंने माल मंडरो में समिति के अध्यक्ष से शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखने की अपील की. इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह को विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिये और पूजा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने को कहा. प्रशासन की सक्रियता और श्रद्धालुओं की आस्था से क्षेत्र में एक दिव्य और भव्य वातावरण बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >