श्रीगणेश जी की प्रतिमा का किया गया विसर्जन, नम आंखों से लोगों ने दी विदाई

पूजनोत्सव स्थल से निकली विसर्जन जुलूस मुख्य सड़क से होकर चुन्नी स्थित सुरसर नदी घाट पर पहुंची.

छातापुर मुख्यालय बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित श्रीगणेश चतुर्थी पूजनोत्सव समापन पश्चात रविवार की देर शाम विसर्जन जुलूस निकाली गई और प्रतिमाओं को विसर्जित कर दिया गया. पूजनोत्सव स्थल से निकली विसर्जन जुलूस मुख्य सड़क से होकर चुन्नी स्थित सुरसर नदी घाट पर पहुंची. जहां भक्तजनों ने नम आंखों से श्रीगणेश जी महाराज एवं ऋद्धि ऋषि की प्रतिमाएं विसर्जित किया. विसर्जन जुलूस के दौरान मुख्य सड़क पर जगह जगह जमा श्रद्धालुओ ने प्रतिमा दर्शन किये और परिवार व समाज में सुख समृद्धि व शांति की कामना की. इस दौरान श्रीगणेश जी के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो रहा है. गीत संगीत पर युवा भक्तों ने जमकर नृत्य किया और जगह जगह जमकर आतिशबाजी भी की. मुख्य सड़क के रास्ते बाजार, कचहरी चौक, बस पड़ाव, ब्लॉक चौक, हाई स्कूल चौक से होकर जुलूस चुन्नी की ओर गई. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल विसर्जन जुलूस के साथ चल रही थी. सार्वजनिक श्रीगणेश पूजा समिति के सदस्यों के अलावे व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर भगत, गुंजन भगत, संतोष कुमार रजक, मंटू जैन, शशांक छोटू, गुड्डू भगत, रविकांत रवि, पन्ना धनराज, नीरज कुमार, सुरोजित गौतम, राजकुमार शर्मा, गुड्डू ठाकुर, राहुल कुमार टिंकु, अक्षय कुमार, मोनू, सोनू शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >