Seraikela Kharsawan News : जेएसलपीएस कर्मियों को स्थायी करे सरकार : मंजेश

हक के लिए जिला कार्यालय के सामने दिया धरना

सरायकेला. झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने गुरुवार को छह सूत्री मांगों को लेकर जेएसएलपीएस जिला कार्यालय के सामने धरना दिया. इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार से अविलंब मांगें पूरी करने की अपील की. धरना स्थल पर जिलाध्यक्ष मंजेश कुमार ने कहा कि झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के कर्मी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका संवर्धन और महिला सशक्तीकरण को लेकर लगातार कार्यरत हैं. लेवल 7 और 8 के कर्मी सुदूरवर्ती इलाकों में सरकारी योजनाओं का लाभ वंचितों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं, बावजूद इसके सरकार द्वारा उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है. धरना कार्यक्रम के बाद कर्मचारियों ने जिला कार्यक्रम प्रबंधक के माध्यम से मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जेएसएलपीएस रांची के नाम छह सूत्री मांग पत्र सौंपा. मौके पर अनिता सोय, राजू महतो, अरुण महतो, सत्यपदो त्रिपाठी, हेमवंती सारंगी, राकेश महतो, प्रधान हेंब्रम, जीतमनी टुडू समेत कई कर्मचारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >