पाटन. प्रखंड के सुठा के बजरंगी चौधरी का आवास कभी भी धराशायी हो सकता है. उसका आवास बिल्कुल ही जर्जर हो चुका है. उसका खपड़ैल मकान है. जिसके ऊपर प्लास्टिक डालकर रहने के लिए विवश है. उसने बताया कि उसे कोई भी सरकारी लाभ नहीं मिला है. उसने आवास को लेकर कई बार प्रयास किया. प्रखंड कार्यालय में भी गुहार लगायी, लेकिन उसकी गुहार किसी ने नहीं सुना. उसने बताया कि वह बिल्कुल ही गरीब व असहाय व्यक्ति है. वह किसी प्रकार परिवार का भरण पोषण करता है. वह सामर्थ्य नहीं है कि घर बना सके. उसने पलामू डीसी समीरा एस से जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि उसे आवास का लाभ मिल सके. उसने बताया कि अभी तक उसे कोई भी सरकारी लाभ नहीं मिला है. पीएम किसान, मइयां सम्मान योजना, पेंशन योजनाओं किसी प्रकार का सरकारी लाभ नहीं मिला है. चारधाम परिसर में शिव मंदिर की ढलाई कार्य का शुभारंभ
हुसैनाबाद. नगर पंचायत क्षेत्र के चारधाम परिसर में स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर छत की ढलाई कार्य का शुभारंभ रविवार किया गया.सुबह श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पंडित द्रोणाचार्य तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चार के बाद निवर्तमान नगर अध्यक्ष शशि कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय प्रसाद गुप्ता ने नारियल फोड़कर इसका विधिवत शुभारंभ किया. मंदिर समिति ने लोगों से मंदिर सुंदरीकरण के लिये लोगों से अपील की है. मौके पर दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष राजकुमार चंद्रवंशी, विद्यया सिंह, उमेश पटेल, शिवपूजन प्रसाद गुप्ता, प्रवेश चौधरी, दिनेश कुमार, सुरेंद्र विश्वकर्मा, आशुतोष प्रसाद गुप्ता, आदिव्य प्रसाद गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
