मांगों को लेकर कार्यपालक सहायकों ने की बैठक

कार्यपालक सहायक सेवा संघ की जिला इकाई नालंदा के तत्वाधान में संघ भवन में कार्यपालक सहायकों की एक आपातकालीन बैठक आयोजित की गई.

बिहारशरीफ. कार्यपालक सहायक सेवा संघ की जिला इकाई नालंदा के तत्वाधान में संघ भवन में कार्यपालक सहायकों की एक आपातकालीन बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष अमित राज ने की, जबकि संचालन संघ के जिला सचिव सूरज कुमार द्वारा किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि बिहार सरकार द्वारा कार्यपालक सहायकों की लंबित मांगों को लगातार टालने और बीपीएसएम की निष्क्रियता को लेकर संघ अब आगामी आंदोलन की तैयारी करेगा. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार के टालमटोल रवैये से कार्यपालक सहायकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और अब धैर्य की सीमा समाप्त हो चुकी है. संघ के नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि राज्य स्तरीय नेतृत्व द्वारा आंदोलन से संबंधित पत्र जारी किया जाता है, तो नालंदा जिला इकाई उसका शत-प्रतिशत अनुपालन करेगी. बैठक में मौजूद पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक सुर में कहा कि सरकार की नीतियां कार्यपालक सहायकों के हित में नहीं हैं. सरकार द्वारा जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की जाती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा. बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा की समाप्ति की गई. इस अवसर पर बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी और कार्यपालक सहायक मौजूद थे. इनमें मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, सुधीर कुमार पाण्डेय, अभिषेक कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >