Seraikela Kharsawan News : अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति, 24 घंटे एंबुलेंस सेवा की मांग उठी

चक्रधरपुर रेल मंडल के मुख्य प्रबंधक तरुण हुरिया व रेलवे के प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. अंजना मल्होत्रा ने हाल ही में सीनी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया.

सरायकेला.

चक्रधरपुर रेल मंडल के मुख्य प्रबंधक तरुण हुरिया व रेलवे के प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. अंजना मल्होत्रा ने हाल ही में सीनी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सीनी रेलवे अस्पताल, रेलवे तालाब सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का दौरा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली. निरीक्षण के क्रम में सीनी रेलवे अस्पताल की वर्तमान स्थिति, सुविधाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा की. इस अवसर पर मेन्स यूनियन, सीनी शाखा के शाखा सचिव विश्वजीत बड़ाइक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. ज्ञापन में बताया गया कि सीनी रेलवे अस्पताल में स्थायी रूप से कोई चिकित्सक नियुक्त नहीं है, जिससे रेलकर्मियों और उनके परिजनों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल में 24 घंटे चिकित्सकीय सेवाएं सुनिश्चित करने, स्त्री रोग विशेषज्ञ समेत अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा, पैथोलॉजी व एक्स-रे की सुविधा, मलेरिया रोधी दवा का छिड़काव तथा कॉलोनी की समुचित साफ-सफाई की मांग की.

रेल तालाब की चहारदीवारी व छठ घाट निर्माण की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने रेल प्रबंधक से सीनी रेलवे तालाब की चहारदीवारी कराने एवं उसमें छठ घाट का निर्माण करवाने की मांग की. इस पर तरुण हुरिया ने स्वयं तालाब का निरीक्षण किया और जल्द ही तालाब की साफ-सफाई करवाने का आश्वासन दिया. इसके अतिरिक्त रेलवे कॉलोनी में बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान पर शीघ्र आवश्यक कदम उठाने की बात कही. इस मौके पर मेन्स यूनियन के अंकित रंजन, देवाशीष दास, रवि गुप्ता, युधिष्ठिर प्रधान, अमित कुमार सिंह, रवि कुमार रवि, गौरांग मोदक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >