Darbhanga News: हरहाल में मृतक को मिलेगा न्याय, नहीं बख्शे जायेंगे अपराधी: सरावगी

Darbhanga News:राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह नगर विधायक संजय सरावगी बुधवार की रात ही डीएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे.

Darbhanga News: दरभंगा. स्वर्ण व्यवसायी राहुल कुमार की हत्या की जानकारी पर बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह नगर विधायक संजय सरावगी बुधवार की रात ही डीएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे. घटना की पूरी जानकारी ली. मृतक के पिता बाकरगंज पुराना मछहट्टा निवासी बबलू साह एवं उनके परिजनों को ढांढस बंधाया. एसएसपी से बात की. बताया जाता है कि गुरुवार को मंत्री की पहल पर सीटीएसपी के नेतृत्व में एसआइटी का गठन कर दिया गया है. मंत्री सरावगी ने कहा कि हरहाल में अपराधी शीघ्र पकड़े जाएंगे. मृतक के साथ न्याय होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >