Ranchi news श्री चंद जी महाराज की जयंती पर बांटे प्रसाद

श्री गुरुनानक देव के कनिष्क पुत्र आदिगुरु श्री चंदजी महाराज की जयंती श्रीचंद नवमी के रूप में सोमवार को बड़ा तालाब के पश्चिम में स्थित फूल बाबा आश्रम में मनायी गयी.

रांची. श्री गुरुनानक देव के कनिष्क पुत्र आदिगुरु श्री चंदजी महाराज की जयंती श्रीचंद नवमी के रूप में सोमवार को बड़ा तालाब के पश्चिम में स्थित फूल बाबा आश्रम में मनायी गयी. श्रीगणेश, हनुमानजी जी, शिव भगवान, गुरुनानक जी, श्रीचंद महाराज की पूजा कर आरती उतारी गयी. 101 किलो प्रसाद अर्पित किया गया. शुद्ध घृत का हलवा तैयार किया गया था. इसके अलावा फल व लडू के प्रसाद के अलावा पुड़ी, सब्जी, बुंदिया का भोग अर्पित किया गया. फूल बाबा ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष हरिशंकर चौधरी के सुपुत्र मौसम राज चौधरी ने यजमानश्री के रूप में पूजा अनुष्ठान किया. ट्रस्ट के सचिव मनोज चौधरी, पूर्व सचिव विश्वनाथ नारसरिया, कोषाध्यक्ष हरिशंकर चौधरी, ट्रस्टी अरुण बुधिया के नेतृत्व में भंडारे व कड़ाह प्रसाद का वितरण प्रारंभ किया गया. फूल बाबा व गंगा प्रसाद बुधिया, गया बाबू चौधरी की जय-जयकारों से पुरा फूल बाबा आश्रम गूंज रहा था. इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष यतींदनाथ सिंह, ट्रस्टी मधु सूदन चौधरी, रमाशंकर बगड़िया, अधिवक्ता जिज्ञासा नारसरिया, राकेश चौधरी, लव कुमार, ललित चौधरी, मोहनलाल अरोरा, रणवीर चौधरी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Raj Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >