Ranchi News अंडमान में जुटेंगी जीइएल चर्च की महिला प्रतिनिधि कई विषयों पर होगी चर्चा

कलीसिया महिला संघ, जीइएल चर्च का 72वां वार्षिक सम्मेलन आठ और नौ सितंबर को अंडमान में होगा.

आठ और नौ सितंबर को होगा चर्च की कलीसिया महिला संघ का वार्षिक सम्मेलन

संवाददाता, रांची

कलीसिया महिला संघ, जीइएल चर्च का 72वां वार्षिक सम्मेलन आठ और नौ सितंबर को अंडमान में होगा. इसमें जीइएल चर्च की सभी डायसिस से महिला प्रतिनिधि शामिल होंगी. यह सम्मेलन साउथ इस्ट डायसिस अंडमान पेरिश नयागांव मंडली में होगा. सम्मेलन में चर्च के मॉडरेटर बिशप मार्शल केरकेट्टा, डिप्टी मॉडरेटर बिशप एमपी बिलुंग, महासचिव इश्वर दत्त कंडुलना, बिशप सीमांत तिर्की, अन्य बिशप, रेव्ह निरल बागे आदि विशेष रूप से शामिल होंगे. संघ की सचिव रेव्ह शशि रीता कंडुलना ने बताया कि इस सम्मेलन की तैयारी बीते कई दिनों से की जा रही है. कार्यक्रम के तहत आठ सितंबर को डिप्टी मॉडरेटर एमपी बिलुंग अपना संदेश देंगे. उनका विषय बाइबल के वचन अमोस 5:4 मेरी खोज में लगो, जब जीवित रहोगे है. इस अवसर पर भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. 9 सितंबर को सम्मेलन के मूल विषय पर मॉडरेटर बिशप मार्शल केरकेट्टा संदेश देंगे. बिशप सीमांत तिर्की भी ईश्वर की खोज कैसे करें, शारीरिक जीवन में आत्मिक संतुलन बनाए रखने के निमित शब्दों की शक्तियों का सदुपयोग विषय पर संदेश देंगे. इसके बाद महासचिव ईश्वर दत्त कंडुलना आदिवासी मसीहियों का इतिहास एवं जीवन की तुलना में आज के मसीहियों की चुनौतियां क्या है और उन चुनौतियों का सामना कैसे करे विषय पर बोलेंगे. महिला प्रतिनिधियों का भी संबोधन होगा. गोस्सनर थियोलॉजिकल कॉलेज रांची के प्राचार्य रेव्ह डॉ सीएसए केरकेट्टा भी संबोधित करेंगे. उनका विषय होगा-भारतीय समाज, संस्कृति व महिला सशक्तीकरण में लैंगिक भेदभाव का प्रभाव. साउत वेस्ट डायसिस के बिशप एमएस मंजर भी विचार रखेंगे. साउथ ईस्ट डायसिस की ओर से झांकी की प्रस्तुति की जायेगी.

अक्तूबर में महिला पादरियों का जुबली समारोह होगा

इस सम्मेलन के बाद अक्तूबर में चर्च की महिला पादरियों की सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर जुबली कार्यक्रम होगा. यह कार्यक्रम जीइएल चर्च रांची में होगा. चर्च की महिला प्रतिनिधियों के द्वारा उस कार्यक्रम की भी तैयारी जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >