पिकनिक मनाने गये शिक्षक और छात्र की डूबने से मौत

पिकनिक में शामिल सेंटर के शिक्षक सुमंत घोषाल (40) और छात्र निर्मल घोष (23) की जलाशय में डूबने से मौत हो गयी.

नाव पलटने से हुआ हादसा, छात्रों में मातम जलाशय में सैर के दौरान हुई दुर्घटना

बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के कटवा क्षेत्र के बूनोदीघी पाड़ के पास रविवार को कोचिंग सेंटर द्वारा आयोजित पिकनिक के दौरान बड़ा हादसा हो गया. पिकनिक में शामिल सेंटर के शिक्षक सुमंत घोषाल (40) और छात्र निर्मल घोष (23) की जलाशय में डूबने से मौत हो गयी. दोनों के शव गोताखोरों की मदद से रविवार देर शाम बरामद किये गये और सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए कटवा महकमा अस्पताल भेजा गया.

नाव पलटने से दो की गयी जान

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिकनिक में शामिल छात्र-छात्राएं और शिक्षक खाने-पीने के बाद एक छोटे नाव पर सवार होकर जलाशय में सैर कर रहे थे. इसी दौरान नाव अचानक पलट गयी. नाव पर सवार कई लोग तैरकर सुरक्षित बाहर आ गये, लेकिन शिक्षक और छात्र गहरे पानी में डूब गये.

हादसे से गमगीन छात्र-छात्राएं

मृतक शिक्षक सुमंत घोषाल मुश्ली ग्राम के रहने वाले थे, जबकि छात्र निर्मल घोष नदिया जिले के मायापुर का निवासी था. इस दुर्घटना के बाद पिकनिक में शामिल अन्य छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों में शोक का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >