शिव-पार्वती विवाह की झांकी प्रस्तुत की

शिव-पार्वती विवाह की झांकी प्रस्तुत की

लोहरदगा़ ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर गुदरी बाजार में श्रीरामचरितमानस नवाह्र परायण पाठ महायज्ञ समिति लोहरदगा के तत्वावधान में नौ दिनों तक मां दुर्गा का नवाह्र परायण पाठ चल रहा है. व्यास श्री इंद्र शंकर झा जी नौ ब्राह्मणों के साथ पूरी विधि-विधान व मंत्रोच्चारण के साथ पाठ कर रहे हैं. रात्रि 7:30 बजे राम कथा का शुभारंभ श्रीराम समिति के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने अपनी पत्नी रश्मि अग्रवाल के साथ राधा-कृष्ण जी की आरती कर किया. वृंदावन से आयीं प्रसिद्ध कथावाचक साध्वी कुमारी शिवांजलि किशोरी जी को श्रीरामचरितमानस के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अंगवस्त्र दिया और साफा पहनाकर सम्मानित किया. साध्वी शिवांजलि किशोरी जी ने समिति के लोगों और सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रत्नेश मोहन ठाकुर को राम दरबार प्रारूप एवं श्रीराम जी का पट्टा देकर अभिवादन किया. इसके उपरांत साध्वी जी ने मधुर वचनों के साथ श्रीराम कथा प्रवचन का शुभारंभ किया. कथा में शिव-पार्वती का जीवंत सुसज्जित झांकी के माध्यम से विवाह की विस्तृत कथा भजनों के साथ प्रस्तुत किया. इनकी संगीतमय राम कथा प्रवचन से भक्तगण भाव-विभोर हो उठे. कार्यक्रम में आरती और प्रसाद वितरण भी किया गया़ अखिलेश्वर धाम में स्वच्छता अभियान चलाया

भंडरा़ प्रखंड के अखिलेश्वर धाम में गुरुवार को छठ घाट पर स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई अभियान चलाया गया. बीडीओ प्रतिमा कुमारी, सीओ दुर्गा कुमार और थाना प्रभारी रवि रंजन के नेतृत्व में अधिकारियों, ग्राम प्रधानों सहित ग्रामीणों ने हाथों में झाड़ू लेकर श्रमदान किया. बीडीओ ने कहा कि स्वच्छता जीवन का हिस्सा होनी चाहिए और इससे बीमारियों से बचाव होता है. आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को स्वच्छता संबंधी जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >