तालीमी मरकज शिक्षा सेवकों की समस्याओं पर सरकार गंभीर

डी16 हम पार्टी के प्रतिनिधिमंडल से जन शिक्षा निदेशक ने की मुलाकात उप मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर हम पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शरीफुल हक के नेतृत्व में

डी16 हम पार्टी के प्रतिनिधिमंडल से जन शिक्षा निदेशक ने की मुलाकात उप मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर हम पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शरीफुल हक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जन शिक्षा निदेशक अनिल कुमार से मुलाकात की. उन्हें तालीमी मरकज शिक्षा सेवकों की समस्याएं बतायीं. ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें तालिमी मरकज शिक्षा सेवकों की लंबित मांगों व समस्याओं का उल्लेख किया गया है. निदेशक ने कहा कि “तालीमी मरकज शिक्षा सेवक की मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जायेगा. कहा कि सरकार उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास करेगी. सरकार शिक्षा सेवकों के साथ है. प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश तालीमी मरकज संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन अंसारी, मोहम्मद तारीख अनवर, हम पार्टी के महानगर अध्यक्ष राहुल सहित मो इम्तियाज, मो नौशाद आलम, मो अकबर अली व मो असद जैसे प्रमुख नेता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >