स्वास्थ्य सहायता योजना में 22 लाभुकों का आवेदन स्वीकृत

पाकुड़ नगर. समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना पर बैठक हुई. बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से प्राप्त कुल 22

पाकुड़ नगर. समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना पर बैठक हुई. बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से प्राप्त कुल 22 आवेदन पत्रों को स्वीकृति प्रदान की गयी. इनमें अनुसूचित जनजाति के 3, अनुसूचित जाति के एक व पिछड़ा वर्ग के 18 लाभुक शामिल हैं. उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का उद्देश्य अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के लोगों को गंभीर बीमारियों की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वह बेहतर इलाज करवा सकें. वयस्क लाभुकों को 3,000 से 5,000 रुपये तक, अवयस्क लाभुकों को 1,500 से 2,500 रुपये तक स्वीकृत की जाती है. वहीं, कैंसर पीड़ित वयस्क लाभुकों को 25,000 रुपये व अवयस्क कैंसर पीड़ितों को 15,000 रुपये तक की सहायता दी जाती है. लाभ प्राप्त करने के लिए लाभुकों को राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता, जाति प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >