स्वामी विवेकानंद को पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि

ठाकुरगंज. स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि गुरुवार को मनाई गई. उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. स्वामी विवेकानंद बस पड़ाव स्थित स्वामी विवेकानंद की

ठाकुरगंज. स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि गुरुवार को मनाई गई. उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. स्वामी विवेकानंद बस पड़ाव स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर ठाकुरगंज के लोगों के द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस मौके पर पूर्व मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल ने कहा कि स्वामी जी का जीवन एक आदर्श पुरूष के रूप में स्थापित है. हम सभी को स्वामी जी के जीवन से सीख लेकर समाज में अपना योगदान करना चाहिए. वही उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि कृष्णा सिन्हा ने कहा कि युवा सन्यासी के रूप में भारतीय संस्कृति की सुगंध संसार में बिखेरने वाले विकेकानंद जी के विचार हम सबके लिए हमेशा प्रेरणास्त्रोत बने रहेंगे. इस मौके पर दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >