गालूडीह. घाटशिला हेंदलजुड़ी पंचायत के डांगाटांड़ में प्रस्तावित पं रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय निर्माण को लेकर रविवार को बिल्डिंग कॉरपोरेशन के कंसल्टेंट अखिलेश सिंह और अजय प्रताप सर्वे करने पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि हल्का कर्मचारी उपस्थित नहीं रहने के कारण सर्वे और मापी नहीं हुई. मौके पर हेंदलजुड़ी के मुखिया मिर्जा टुडू, झामुमो नेता काला सरकार, दुर्लभ व ग्रामीण उपस्थित थे. ज्ञात हो कि रामदास सोरेन ने वर्ष 2021 को विशेष ग्राम सभा के माध्यम से हेंदलजुड़ी के डांगाटांड़ में ट्राइबल विवि निर्माण का प्रस्ताव सीएम हेमंत सोरेन को दिया था. जब रामदास सोरेन तीन माह के लिए उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री बने तो इस काम में तेजी आयी. डांगाटांड़ में करीब 36 एकड़ सरकारी जमीन है, जो विभागीय रूप से ट्राइबल विवि के अधिग्रहित हो चुकी है. ट्राइबल विवि का नक्शा और डीपीआर भी बन गया है. अब बिल्डिंग कॉर्पोरेशन द्वारा चिह्नित जमीन का सर्वे और मापी का कार्य होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
