मानपुर. मानपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत शादीपुर के सोंधी गांव में नेहरू युवा क्लब परिसर में बने भवन एवं पात्रा महादलित टोले के बगल में स्वास्थ्य उपकेंद्र का उद्घाटन मुखिया देवेंद्र कुमार उर्फ हैप्पी सिंह एवं मानपुर स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा प्रभारी ऋषिकेश ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. ग्रामीण सत्यनारायण सिंह, कामदेव सिंह, सुधीर सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक शशि भूषण, संतोष मांझी, राजनंदन मांझी, लक्ष्मी, निरंजन,आशा व सहायक नर्स मौजूद थी. इस केंद्र के खुलने से गरीबों व अगल-बगल के महादलित परिवार को बहुत ही फायदा होगा. इस स्वास्थ्य उपकेंद्र में प्रत्येक दिन डॉक्टर इलाज करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
