विद्यार्थियों ने निकाली प्रभात फेरी

शिक्षा विभाग के तत्वावधान में बुधवार को जिले के विभिन्न सरकारी और उच्च विद्यालय के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली.

खूंटी.

शिक्षा विभाग के तत्वावधान में बुधवार को जिले के विभिन्न सरकारी और उच्च विद्यालय के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली. जिसमें विद्यार्थियों ने जिले में चल रहे स्वास्थ्य पखवाड़ा के संबंध में लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया. बच्चों ने हाथ में तख्ती लिये नारे लगाये. बच्चों ने हमने ठाना है स्वच्छ भारत बनाना है. बापू ने दिया था संदेश, स्वच्छ रखो भारत देश, स्वच्छता है अपनाना, घर समाज में लाना है खुशियां सहित कई नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया. प्रभात फेरी में बच्चों के साथ स्कूल के शिक्षक व शिक्षिकाएं शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >