विवि में डिग्री नहीं मिलने पर छात्रों का हंगामा, परीक्षा नियंत्रक से भी बदसलूकी

विवि में डिग्री नहीं मिलने पर छात्रों का हंगामा, परीक्षा नियंत्रक से भी बदसलूकी

दीपक- 42-43

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरएबीयू के परीक्षा विभाग में डिग्री व सर्टिफिकेट लेने आये छात्रों ने हंगामा किया. एसटीइटी आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक होने से आक्रोशित छात्रों ने डिग्री सेक्शन में घुसकर जमकर बवाल किया. इसके कारण कर्मचारियों ने काम ठप कर दिया. छात्रों का आरोप था कि वे सुबह से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उन्हें डिग्री नहीं दी जा रही है. हंगामा इतना बढ़ गया कि भीड़ में से कुछ छात्रों ने कर्मचारियों से गाली-गलौज भी की. जब परीक्षा नियंत्रक ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया, तो उनसे भी बदसलूकी की गयी.

देर तक कर रहे काम, अभद्रता स्वीकार्य नहीं

विवि प्रशासन के अनुसार, 27 सितंबर तक एसटीइटी आवेदन का पोर्टल खुला है. इसे देखते हुए डिग्री बनाने व वितरण का काम दिन-रात चल रहा है. गुरुवार को भी दिनभर छात्रों को डिग्रियां बांटी जा रही थीं. शाम तक 50 से अधिक छात्र इंतजार में थे. परीक्षा विभाग ने छात्रों से अगले दिन डिग्री बनाकर देने के लिए आवेदन जमा कराने को कहा. इसपर अधिकतर छात्र तैयार नहीं हुए. जब कर्मचारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो कुछ छात्र गालियां देने लगे. इससे नाराज होकर कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया. कर्मचारियों का कहना था कि वे देर शाम तक काम कर रहे हैं. बावजूद उनसे गाली-गलौज हो रह है, जो वे बर्दाश्त नहीं करेंगे.

कुलपति कार्यालय के बाहर धरना

कर्मचारियों ने गेट बंद कर खुद को डिग्री सेक्शन के अंदर कर लिया, जिसके बाद आक्रोशित छात्र वहां से हटकर कुलपति कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गये. वे तत्काल डिग्री उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे. देर शाम विवि प्रशासन द्वारा समझा-बुझाकर छात्रों को शांत कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >