इंटर का परीक्षा फाॅर्म नहीं भर सके छात्र, जांच को पहुंचे डीपीओ

इंटर परीक्षा फाॅर्म भरने के लिए डेल्हा स्थित रामलखन सिंह यादव कॉलेज में 8400 रुपये मांगने का मामला

डीइओ ऑफिस का तीन दिन से छात्र व अभिभावक काट रहे चक्कर

इंटर परीक्षा फाॅर्म भरने के लिए डेल्हा स्थित रामलखन सिंह यादव कॉलेज में 8400 रुपये मांगने का मामला

संवाददाता, गया जी. इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए तीसरे दिन गुरुवार को भी डेल्हा स्थित रामलखन सिंह यादव कॉलेज के छात्र फाॅर्म नहीं भर सके. छात्र व अभिभावक तीन दिन से डीइओ ऑफिस का चक्कर काट रहे. मंगलवार मिली शिकायत के बाद डीइओ ने कॉलेज को शोकॉज किया था. गुरुवार को डीपीओ सैय्यद तारिक ने कॉलेज पहुंचकर मामले की जांच की. फी स्ट्रक्चर से लेकर अन्य बिंदुओं की जांच की. डीपीओ ने जांच रिपोर्ट डीइओ को सौंपा है. गौरतलब है कि छात्रों की ओर से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा निर्धारित राशि से अधिक 8400 रुपये मांगे जाने का विरोध जताया जा रहा है. छात्रों ने बताया कि बोर्ड द्वारा फाॅर्म भरने के लिए 1430 रुपये की राशि निर्धारित है. हालांकि, कॉलेज के प्रिंसिपल सुदामा प्रसाद ने बताया था कि कॉलेज कमेटी के द्वारा जो निर्धारित किया गया है, वही फीस ले रहे हैं. हम कोई ऊपर से अतिरिक्त पैसे नहीं ले रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By HARIBANSH KUMAR

HARIBANSH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >