स्नान के दौरान नदी में डूबने से छात्र की मौत, परिवार में मातम

हाई स्कूल पंजवारा के 10वीं कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र की बुधवार को स्नान करने के दौरान नदी में डूबने से मौत हो गयी.

पंजवारा. हाई स्कूल पंजवारा के 10वीं कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र की बुधवार को स्नान करने के दौरान नदी में डूबने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, पंजवारा थाना क्षेत्र के रामदेवकित्ता गांव निवासी संजीव साह का 14 वर्षीय पुत्र अभिजीत कुमार सुबह गांव के अन्य लड़कों के साथ कर्मा पर्व को लेकर स्नान करने पंजवारा के समीप कचमचिया महापात्र घाट पर गया था. जहां स्नान के बाद सभी लड़के घर लौट आये, लेकिन अभिजीत नहीं लौटा. परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो कुछ देर बाद उसका शव नदी में तैरता मिला. परिजन उसे लेकर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पंजवारा पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना की खबर सुनते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था. मृतक के पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पंजवारा मुखिया भोला पासवान मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेज दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मालूम हो कि कर्मा पर्व आगामी 3 सितंबर को है. पर्व के एक सप्ताह पूर्व व्रतियों के द्वारा पवित्र स्नान कर नदी व तालाब किनारे जौ बुआई का कार्य किया जाता है. इसको लेकर मृतक गांव के अन्य बच्चों के साथ नदी में स्नान करने गया था, जहां वह गहरे पानी में चले जाने से उनकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOURAV KASHYAP

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >