घाघरा. भ्रष्टाचार विरोधी मंच घाघरा के तत्वावधान में घाघरा ब्लॉक में भ्रष्टाचार के विरुद्ध महिला मंडल की नेत्री पुष्पा उरांव व जेएनडी प्रखंड प्रभारी बसंत बड़ाइक की अध्यक्षता में ब्लॉक मुख्यालय में सांकेतिक धरना देकर भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम की शुरुआत की गयी. केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने कहा कि आम जनता का काम नियम व बगैर घूस के करें. कहा कि अधिकारी भ्रष्टाचार रोके. नहीं तो वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति स्कीम) ले लें और घर जाकर खेती-बारी में लग जाये. बहुत पढ़े-लिखे हुए लोग हैं, जो बेरोजगार होकर घूम रहे हैं. उन्हें नौकरी करने का मौका मिलना चाहिए. मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में भी घूस लिया जाता है, जो प्रमाणित भी हो चुका है. कहा कि घूसखोरी के विरोध तथा प्रस्तावित मांग पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में 14 अक्तूबर को हजारों सदस्य भ्रष्टाचार विरोधी मंच के बैनर तले सड़क पर उतरकर ब्लॉक का घेराव करने की चेतावनी दी. पुष्पा उरांव ने 28 अक्टूबर को गुमला कचहरी मैदान में आयोजित महिला हुंकार सभा में हजारों महिलाओं को आने की अपील की है. मौके पर राज्य प्रवक्ता हफिजुर रहमान, आदित्य सिंह, शिव शंकर उरांव, जीतवाहन मुंडा, रतिया उरांव, धर्मपाल उरांव, सूरजन प्रजापति, मंगरा उरांव, संजय भगत, बसंत उरांव, देसी उरांव, सहदेव साहू, बिलो भगत, अनिता देवी, तारा देवी, उर्मिला देवी, सुकरो देवी, पूनम उरांव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
