सप्तक्रांति की रफ्तार संग बढ़ायेंगे ट्रेनें

मुजफ्फरपुर-मोतिहारी रेलखंड पर यात्रियों को होगी सुविधा वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर-मोतिहारी रेलखंड पर चल रहे निर्माण कार्यों से इस रूट के यात्रियों को सहूलियत मिलने वाली है. जीवधारा

मुजफ्फरपुर-मोतिहारी रेलखंड पर यात्रियों को होगी सुविधा वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर-मोतिहारी रेलखंड पर चल रहे निर्माण कार्यों से इस रूट के यात्रियों को सहूलियत मिलने वाली है. जीवधारा स्टेशन के पास नया वाशिंग पिट बनाने व मुजफ्फरपुर-पनियहवा खंड पर डबल लाइन का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है. इन परियोजनाओं के पूरा हो जाने पर न केवल मुजफ्फरपुर से चलने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि आनंद विहार जानेवाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस की रफ्तार में भी और इजाफा होगा. मुजफ्फरपुर, बगहा व बेतिया होते हुए आनंद विहार को जोड़ने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस (12557-58) की धीमी गति और यात्रा में लगने वाले अधिक समय को लेकर यात्रियों ने सामूहिक रूप से रेलवे से शिकायत की थी. यात्रियों की शिकायत ईस्ट सेंट्रल रेलवे (इसीआर) तक पहुंचने के बाद, अधिकारियों ने जवाब दिया है कि दोहरी लाइन का काम पूरा होते ही इस ट्रेन की गति बढ़ाई जायेगी. मुजफ्फरपुर जंक्शन अब समस्तीपुर मंडल में शामिल हो गया है, ऐसे में और तेजी से काम होने की उम्मीद जतायी गयी है. जीवधारा में वाशिंग पिट बन जाने से ट्रेनों की सफाई व रखरखाव का काम स्थानीय स्तर पर हो पायेगा. इससे ट्रेनों का टर्न अराउंड टाइम कम होगा और उनकी उपलब्धता बढ़ेगी. डबल लाइन से ट्रेनों को क्रॉसिंग के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LALITANSOO

LALITANSOO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >