स्पोर्ट्स कैलेंडर जारी नहीं होने से इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी में नहीं गयी विवि टीम

बीआरएबीयू को झटकावरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुरबीआरएबीयू की सुस्ती का सीधा खामियाजा छात्रों व विश्वविद्यालय की खेल साख को भुगतना पड़ा है. स्पोर्ट्स कैलेंडर समय पर जारी नहीं होने से विश्वविद्यालय इस्ट

बीआरएबीयू को झटका

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरएबीयू की सुस्ती का सीधा खामियाजा छात्रों व विश्वविद्यालय की खेल साख को भुगतना पड़ा है. स्पोर्ट्स कैलेंडर समय पर जारी नहीं होने से विश्वविद्यालय इस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी प्रतियोगिता (पुरुष) में अपनी टीम नहीं भेज सका है. इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हो पाने के कारण विवि टीम ही नहीं बन सकी. 6 अक्तूबर से सीवी रमण विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ में इस्ट जोन के विश्वविद्यालयों के लिए यह प्रतियोगिता शुरू हो रही है, जो शुक्रवार तक चलेगी. इसमें बीआरएबीयू की टीम की गैर-मौजूदगी विवि के खेल प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े करती है.

हाथ से फिसली मेजबानी, अब टीम भी बाहर

विडंबना यह है कि पहले इस अहम प्रतियोगिता की मेजबानी बीआरएबीयू को ही सौंपी थी. हालांकि, विवि ने कम समय होने और चुनाव की अधिसूचना जारी होने का हवाला देते हुए भारतीय विवि संघ को तिथि बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था. इस आधार पर आयोजन स्थल में बदलाव करते हुए मेजबानी सीवी रमण यूनिवर्सिटी, छत्तीसगढ़ को सौंप दी गयी. अब स्थिति यह है कि विवि न केवल मेजबानी गंवा बैठा, बल्कि अपनी टीम भी नहीं भेज सका.

दो महीने तक चली तैयारी, फिर भी कैलेंडर शून्य

विवि में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पिछले दो से तीन महीने से स्पोर्ट्स कैलेंडर को तैयार करने की प्रक्रिया चल रही थी. अगस्त के आखिरी सप्ताह में इसे जारी करने का दावा किया गया था, लेकिन दीक्षांत समारोह के कारण इसमें विलंब हुआ. सितंबर में भी कैलेंडर को अंतिम रूप देकर मंजूरी के लिए रजिस्ट्रार कार्यालय में फाइल बढ़ायी गयी. इस दौरान कॉलेजों के शारीरिक शिक्षा निदेशक व खिलाड़ी लगातार अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता की तिथियों के बारे में जानकारी पूछते रहे, लेकिन विवि की ओर से उन्हें सिर्फ ””””जल्द ही कैलेंडर जारी होने”””” का आश्वासन मिलता रहा. कैलेंडर जारी न होने से अंतर कॉलेज प्रतियोगिता ठप रही व प्रतिभा खोज का कार्य रुक गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >