कैरो में SIR को लेकर विशेष जनसुनवाई, नोटिसधारी मतदाताओं के दस्तावेजों की हुई जांच

लोहरदगा के कैरो प्रखंड में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत विशेष जन सुनवाई हुई, जिसमें मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच कर त्रुटियां सुधारी गईं।

नोटिसधारी मतदाताओं के दस्तावेजों की हुई जांच, मौके पर मतदाता सूची की त्रुटियों का किया गया निराकरण

कैरो, लोहरदगा : मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत शनिवार को प्रखंड सह अंचल परिसर कैरो में विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शिविर में अंचल अधिकारी कुमारी शिला उरांव और प्रखंड विकास पदाधिकारी छंदा भट्टाचार्य के समक्ष SIR के तहत नोटिस प्राप्त मतदाता आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हुए.

दस्तावेजों की हुई जांच

अधिकारियों ने उपस्थित मतदाताओं के दस्तावेजों की गहन जांच-पड़ताल की. इस दौरान मतदाता सूची में पायी गयी त्रुटियों का मौके पर ही निराकरण किया गया. अधिकारियों ने नोटिस प्राप्त मतदाताओं से अपील की कि वे निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेज जमा कर अपना नाम मतदाता सूची में शुद्ध करा लें, ताकि आगामी चुनाव में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

मौके पर मुखिया बीरेंद्र महली, अधीश खाखा, किशोर उरांव, विनय उरांव, समीर उरांव, पवन कुमार, बीएलओ रुबीना खातून, सुनीता देवी, सुचित्रा लकड़ा, सरोज उरांव, रुकमणी उरांव सहित बड़ी संख्या में मतदाता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >