सोनेट ए की टीम चार विकेट से विजयी

खूंटी. खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित बी डिवीजन के सेमीफाइनल में शुक्रवार को जेसीए अड़की ए और सोनेट ए के बीच मैच खेला गया. जिसमें सोनेट ए

खूंटी. खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित बी डिवीजन के सेमीफाइनल में शुक्रवार को जेसीए अड़की ए और सोनेट ए के बीच मैच खेला गया. जिसमें सोनेट ए की टीम चार विकेट से विजय रही. पहले बल्लेबाजी करते हुए जेसीए ए की टीम 35 ओवर में 209 रन बनायी. जिसमें सर्वाधिक सौरभ कुमार ने 103 रन बनाये. वहीं मनन अंसारी और शमीम हसनैन 23-23 रन बनाये. गेंदबाजी में सोनेट की ओर से आबिद नौशाद ने तीन विकेट, चंदन कुमार ने दो, नीरज मांझी, कृष और परमेश्वर ने एक-एक विकेट लिये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनेट की टीम 22 ओवर पांच बॉल में 210 रन बना लिये. जिसमें सर्वाधिक रमेश महतो ने 45, आबिद नौशाद ने 39, अंजनी कुमार ने 31, चंदन ने 28, जयदीप और मिहिर ने 23-23 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी में जेसीए अड़की की ओर से शमीम हसनैन, प्रियांशु राय ने दो-दो विकेट लिये, वहीं अमन कुमार और सचिन मरांडी ने एक-एक विकेट लिये. मैच का मैन ऑफ द मैच आबिद नौशाद को दिया गया. उसे झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के डिस्ट्रिक्ट रिप्रेजेंटेटिव अवधेश कश्यप ने पुरस्कृत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >