स्कॉर्पियो के चकमे से पेड़ से टकरायी बाइक, दो घायल
ओबरा. थाना क्षेत्र के अरंडा गांव के पास स्कॉर्पियो के चकमे से एक बाइक पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये. घायलों में
स्कॉर्पियो के चकमे से पेड़ से टकरायी बाइक, दो घायल
ओबरा.
थाना क्षेत्र के अरंडा गांव के पास स्कॉर्पियो के चकमे से एक बाइक पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये. घायलों में ओबरा थाना क्षेत्र के गोडतारा निवासी निसार शाह व तसउर शाह शामिल हैं. दोनों पिता-पुत्र बताये जाते हैं. घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से घायलों को प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, दोनों घायल पिता- पुत्र बाइक से अपने गांव से दाउदनगर साउंड सिस्टम को ठीक करने के लिए जा रहे थे. इस दौरान दाउदनगर से आ रहा एक स्कार्पियो ने चकमा दे दिया, जिससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड से टकरा गये और घायल हो गया.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।