पारिवारिक विवाद में मारपीट, छह लोग घायल

प्रखंड क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में लड़की पक्ष ने मजमा बनाकर मारपीट करते हुए लड़के पक्ष के छह लोगों को घायल कर दिया गया.

भरगामा. प्रखंड क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में लड़की पक्ष ने मजमा बनाकर मारपीट करते हुए लड़के पक्ष के छह लोगों को घायल कर दिया गया. प्रेम प्रसंग में लड़का-लड़की की शादी के बाद लड़की पक्ष ने लड़का पक्ष पर अपहरण का मामला भरगामा थाना में दर्ज करवाया. आनन-फानन में भरगामा पुलिस ने जगह-जगह छापेमारी अभियान चलाकर लड़की को बरामद कर न्यायालय में पेश किया. जहां लड़की ने अपने बयान में शादी की बात स्वीकार कर लड़के के साथ रहने की इच्छा जाहिर की. इसके बाद कोर्ट ने लड़की को लड़का पक्ष को सुपुर्द कर दिया. कुछ महीने बाद बीते रविवार रात्रि के 08 बजे के आसपास थाना क्षेत्र के मजरही चकला वार्ड 04 के लड़की पक्ष ने मजमा बनाकर लड़का पक्ष के घर पर जाकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया. इसमें रितिका कुमारी, सूरज कुमार, चुन्नी देवी, कंचन देवी, मैनी देवी व अर्जुन पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया. सभी घायलों को इलाज के लिए भरगामा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर घायल दो महिला को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलते ही अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >