सहरसा. हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी व जिला नेटबॉल संघ के निर्देशन में एक दिवसीय नेटबॉल खेल का आयोजन रविवार को किया गया. मैच दो प्रखंड कहरा व सिमरी बख्तियारपुर के बीच स्टेडियम ग्रांउड में कराया गया. जिसमें सिमरी बख्तियारपुर विजयी रहा. सभी को जिला खेल पदाधिकारी ने मेडल देकर बच्चों का हौसला बढ़ाया. साथ ही जिला नेटबॉल संघ अध्यक्ष सह राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक आनंद कुमार झा, प्रमोद कुमार झा, सचिव सह शारीरिक शिक्षक मध्य विद्यालय मोहनपुर राज किशोर गुप्ता, कोषाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सहित अन्य के दिशा निर्देशन खेल का आयोजन किया गया. मैच में अदिति, अंजलि, छोटी, स्मृति, प्रतिभा, सोनू, अंकित, श्रवण सहित अन्य खिलाड़ियों ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
