सिलाई केंद्र व बकरी शेड निर्माण की उठी मांग

मेसकौर. सराय पंचायत के वार्ड तीन स्थित राजा जीविका महिला ग्राम संगठन मुदगड़वा परिसर व बारत पंचायत के बैजनाथपुर गांव स्थित वार्ड 6 में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को

मेसकौर. सराय पंचायत के वार्ड तीन स्थित राजा जीविका महिला ग्राम संगठन मुदगड़वा परिसर व बारत पंचायत के बैजनाथपुर गांव स्थित वार्ड 6 में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को हुआ. बैठक में शामिल महिलाओं ने अपनी-अपनी समस्याओं की चर्चा करते हुए उनके निदान की मांग की. सोनी कुमारी ने बताया कि आचार पापड़ के सेंटर, वार्ड तीन के सीएम रश्मि कुमारी ने बताया कि मेरे यहां सिलाई सेंटर, वार्ड तीन में सिलाई केंद्र स्थापित करने की मांग की. कुसुमी देवी, चिंता देवी आदि ने बकरी शेड का निर्माण कराने की मांग की. जबकि, रम्भा देवी ने वार्ड की सड़को का पक्कीकरण, जगतारणी देवी आदि ने दिव्यांग पेंशन की राशि मासिक चार हजार करने पर बल दिया. पार्वती देवी सहित अन्य महिलाओं ने अब तक सामाजिक सुरक्षा पेंशन व राशन कार्ड से वंचित योग्य लोगों को अविलंब उसे उपलब्ध कराने की मांग की. नलजल योजना, सोख्ता व नाली निर्माण आदि की भी चर्चा बैठक में हुई. महिला सशक्तीकरण के लिए सरकार की ओर से उठाये गये कदमों के संबंध में बैठक में विस्तृत जानकारी दी गयी. मौके पर वार्ड छह क़ी सीएम रिंकू कुमारी, वार्ड तीन की सीएम रश्मि कुमारी, जीविका कर्मियों सुवास कुमार, बुक कीपर सुजीत कुमार, एसजेवाइएमआरपी प्रीति कुमारी सहित सैकड़ों दीदी मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >