सीएसपी व दुकान से 45 हजार नगद व सामान की चोरी

अमौर. प्रखंड के भवानीपुर पंचायत के सिहालो चौक पर ग्राहक सेवा केंद्र व किताब कॉपी की दुकान में प्लाई एवं टीन काट कर 45 हजार नगद सहित अन्य समान की

अमौर. प्रखंड के भवानीपुर पंचायत के सिहालो चौक पर ग्राहक सेवा केंद्र व किताब कॉपी की दुकान में प्लाई एवं टीन काट कर 45 हजार नगद सहित अन्य समान की चोरी कर ली गयी. इसको लेकर पीड़ित ने अमौर थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में पीड़ित मो दिलनवाज पिता मो शमशाद आलम ने बताया कि सिहालो चौक पर ग्राहक सेवा केंद्र सह किताब कॉपी की दुकान चलाते हैं. प्रतिदिन की तरह बीती रात अपना दुकानदारी कर शाम में दुकान आठ बजे बंद कर घर चले गए. जब बुधवार को सुबह आठ बजे दुकान खोलने आये तो देखे की दुकान के उपर से प्लाइ एवं टीन काटा गया है. दुकान में घुस कर सीसीटीवी का डीबीआर और दुकान में रखा 45 हजार नगद लेकर चले गये. सूचना मिलते ही अमौर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि मामले को लेकर पीड़ित द्वारा आवेदन दिया है, मामले की जांच कर रहे हैं. फोटो. 24 पूर्णिया 15-सीएसपी व किताब कॉपी दुकान में चोरी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >