सीएसपी संचालक से अपराधियों ने छीने दो लाख 83 हजार , मारी गोली, रेफर

सीएसपी संचालक उदाकिशुनगंज एसबीआइ से निकासी कर लौट रहा था करौती उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के काॅलेज चौक से बसगरहा गांव जाने वाली सड़क के बीच बजरंग बली मंदिर से

सीएसपी संचालक उदाकिशुनगंज एसबीआइ से निकासी कर लौट रहा था क

रौती

उदाकिशुनगंज.

उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के काॅलेज चौक से बसगरहा गांव जाने वाली सड़क के बीच बजरंग बली मंदिर से पहले सोमवार को बदमाशों ने सीएसपी संचालक आदर्श कुमार (25) को गोली मारकर 2.83 लाख रुपया छीन लिया. लोगों ने बताया कि बदमाशों ने दो गोली फायर की. जहां आदर्श को एक गोली लगी. राहगीरों ने जख्मी सीएसपी संचालक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज मधेपुरा रेफर कर दिया है. जानकारी के अनुसार करौती गांव के शालीग्राम यादव का पुत्र आदर्श कुमार शाहजादपुर पंचायत अंतर्गत शेखपुर चमन गांव में एसबीआइ का सीएसपी चलता है. सोमवार को उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित बंधन बैंक और एसबीआइ शाखा से राशि निकासी कर लाैट रहा था. इसी दौरान एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने सीएसपी संचालक पर गोली चलाकर पैसा छीन लिया. लोगों ने घटना की सूचना उदाकिशुनगंज पुलिस को दी. मौके अपर थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ठाकुर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की पड़ताल में जुट गयी है. पुलिस ने बताया कि अपराधियों का पता लगाया जा रहा है. जल्द ही कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >