Ranchi news : राष्ट्रपति से बेस्ट प्ले बैक सिंगर का अवार्ड लेकर रांची पहुंचीं शिल्पा राव

राष्ट्रपति से बेस्ट प्ले बैक सिंगर का अवार्ड लेकर शिल्पा राव बुधवार को रांची पहुंचीं. एयरपोर्ट पर शिल्पा राव ने कहा कि यह पुरस्कार शुभचिंतक, माता-पिता, गुरुजनों और झारखंड के लोगों का समर्पित है.

रांची. राष्ट्रपति से बेस्ट प्ले बैक सिंगर का अवार्ड लेकर शिल्पा राव बुधवार को रांची पहुंचीं. एयरपोर्ट पर शिल्पा राव ने कहा कि यह पुरस्कार शुभचिंतक, माता-पिता, गुरुजनों और झारखंड के लोगों का समर्पित है. यह पुरस्कार फिल्म जवान का गाना चलिया तेरे ओर चलिया… के लिए मिला. अपने सफर के बारे में शिल्पा राव ने कहा कि किसी भी कलाकार के लिए छोटे-बड़े शहर मायने नहीं रखता है. मेहनत करें तो कहीं से भी आये सब कुछ कर सकते हैं. आप क्या पहनते हैं, कैसे बोलते हैं इसका फर्क नहीं पड़ता. सिनेमा के क्षेत्र में नेपोटिज्म के सवाल पर कहा कि आप काम करेंगे तो इज्जत मिलेगी. बाकी कुछ नहीं है. आपको लंबे समय तक रहना है तो मेहनत करनी ही होगी. आपकी आवाज किस अभिनेत्री से मेल खाता है के सवाल पर कहा कि सभी अभिनेत्रियों पर शूट करता है. लेकिन, अभिनेत्री दीपिका, कैटरीना पर अधिक शूट करता है. आप किस अभिनेत्री के लिए गाना चाहेंगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि बचपन से ही तब्बू के लिए गाने की इच्छा है. शायद गाने का मौका मिले. आने वाले किस फिल्म में गाना गा रही है के सवाल पर कहा कि शाहरूख खान और यश राज फिल्म के साथ काम कर रही हूं. साथ ही ऐसे फिल्मों में भी गाना गा रही हूं जिसकी मुख्य किरदार अभिनेत्री हैं. झॉलीवुड के फिल्मों के लिए गाना गाने के सवाल पर कहा कि कोई अच्छा गाने का ऑफर आयेगा तो जरूर गायेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर क्या कहेंगी के सवाल पर कहा कि झारखंड में जो भी गीतकार व संगीतकार है उन्हें प्रोत्साहित करें और अधिक से अधिक व्यवस्था प्रदान की जाये. अंत में शिल्पा राव ने कहा कि सफलता के लिए पैशन चाहिए और उन्हें बरकरार रखने के लिए और अधिक मेहनत चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PUJA KUMARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >