शिक्षिका को अपहरण कर किया यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज

किशनगंज बहादुरगंज थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका का अपहरण कर शारीरिक शोषण का मामला प्रकाश में आया है. मामले में पीड़ित महिला के बयान पर गुरुवार को सदर थाने

किशनगंज बहादुरगंज थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका का अपहरण कर शारीरिक शोषण का मामला प्रकाश में आया है. मामले में पीड़ित महिला के बयान पर गुरुवार को सदर थाने में आरोपित युवक व उसके सहयोगियों के विरुद्ध घटना की प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार महिला 27 जुलाई को अपनी बेटी के साथ किशनगंज आई थी. यहां आने पर आरोपित युवक सोनू कुमार उर्फ नितिन कुमार सिंह ने फोन कर महिला को बस स्टैंड के पास बुलाया. महिला अपनी बच्ची को बाजार में रुकने को बोलकर बस स्टैंड के पास आ गई. बस स्टैंड के पास आरोपित पीड़ित महिला को अपने पति से तलाक देने की बात कहने लगा. महिला इसका विरोध करने लगी. इसके बाद पीड़ित महिला को आरोपित व अन्य लोग जबरन वाहन में बिठाकर ले जाने लगे. इतने में पीड़ित महिला चिल्लाने लगी. चिल्लाने की आवाज सुन आरोपित युवक ने महिला को जबरन पेय पदार्थ पिला दिया. इससे महिला बेहोश हो गई. कुछ देर बाद महिला होश में आई लेकिन महिला दोबारा बेहोश हो गई. जब 28, जुलाई को महिला को होश आया तो उसने अपने को किसी दूसरे जिले में देखा. वहां ले जाकर आरोपित युवक ने महिला के साथ शारीरिक शोषण किया. आरोपित युवक महिला का आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए हर बात मानने के लिए बाध्य करने लगा. मौका पाकर पीड़ित महिला ने अपने पति को घटना की आपबीती सुनाई. इसके बाद आरोपित युवक महिला को अन्य किसी दूसरे स्थान पर ले गया. महिला के परिजनों के द्वारा काफी विरोध करने पर आरोपितों ने महिला को बहादुरगंज लाकर छोड़ दिया. घर पहुंच कर महिला ने अपने परिवार वालों को आपबीती सुनाई. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार इससे पूर्व भी आरोपित युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर महिला के अपहरण का प्रयास किया था, लेकिन उस समय आरोपी युवक अपने इरादे में कामयाब नहीं हो सका था. इधर घटना को लेकर सदर थाना की पुलिस के द्वारा पीड़ित महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AWADHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >