शिक्षा विभाग पटना में आज करेगा मुंगेर विश्वविद्यालय के कार्यों की समीक्षा

एमयू अपने लगभग 76 करोड़ के क्षतिपूर्ति राशि का देगा डिमांडमुंगेरशिक्षा विभाग शुक्रवार को पटना में मुंगेर विश्वविद्यालय के विभिन्न कार्यों की समीक्षा करेगा. जिसमें कुलपति प्रो. संजय कुमार, कुलसचिव

एमयू अपने लगभग 76 करोड़ के क्षतिपूर्ति राशि का देगा डिमांड

मुंगेर

शिक्षा विभाग शुक्रवार को पटना में मुंगेर विश्वविद्यालय के विभिन्न कार्यों की समीक्षा करेगा. जिसमें कुलपति प्रो. संजय कुमार, कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर, परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार, वित्त पदाधिकारी प्रो. रंजन कुमार, नोडल अधिकारी डा. सूरज कोनार शामिल होंगे.

कुलसचिव ने बताया कि बैठक में एमयू के शैक्षणिक सत्र, परीक्षा फल प्रकाशन, समर्थ पोर्टल के क्रियान्वयन, प्रखंड प्रखंड में महाविद्यालय की उपलब्धता, रोजगार परक शिक्षा की स्थिति, क्षतिपूर्ति राशि की गणना, एआईएसएचई के सूचनाओं का संधारण तथा विश्वविद्यालय में प्रान एनपीएस की स्थिति पर समीक्षा होगी. जिसके लिये सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. बैठक पटना में पूर्वाह्न 11 बजे से आरंभ होगी. जिसमें एमयू के कुलपति सहित अन्य अधिकारी शामिल होंगे.

76 करोड़ के क्षतिपूर्ति राशि का देगा डिमांड

बैठक में एमयू अपने विश्वविद्यालय व 17 अंगीभूत व 17 संबद्ध कॉलेजों में छात्राओं तथा एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं के शून्य नामांकन फीस के लिये लगभग 76 करोड़ रूपये का डिमांड शिक्षा विभाग से करेगा. इसमें जहां एमयू के कॉलेजों के लिये कुल 60 करोड़ 70 लाख तथा विश्वविद्यालय के लिये लगभग 16 करोड़ रूपये के क्षतिपूर्ति राशि का डिमांड किया जायेगा. इसके अतिरिक्त एमयू के पांच जिलों के प्रखंडों में संचालित महाविद्यालयों की सूची के आलोक में बिना महाविद्यालय वाले रिक्त प्रखंडों को लेकर चर्चा करेगा.

एबीसी पोर्टल पर बना है 69,097 आईडी

शिक्षा विभाग बैठक में ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन पोर्टल तथा एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट पोर्टल की सूचनाओं की समीक्षा करेगा. बता दें कि विश्वविद्यालय द्वारा अपने पूर्व के सत्र सहित नये सत्र के कुल 69,097 विद्यार्थियों का एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) आईडी बनाया गया है. जिसमें स्नातक के सत्र 20218-21, सत्र 2019-22, सत्र 2020-23, पीजी के सत्र 2018-20, सत्र 2019-21 तथा सत्र 2020-22 के विद्यार्थियों का सर्टिफिकेट अपलोड कर दिया गया है. वहीं विश्वविद्यालय द्वारा अपने सत्र 2023-27 स्नातक सीबीसीएस के कुल 37,750 विद्यार्थियों के सेमेस्टर-1 तथा 2 का मार्कसीट एबीसी आईडी पर अपलोड कर दिया गया है. हलांकि इसमें से कुल 35,533 विद्यार्थियों का ही आधार कार्ड उनके आईडी से लिंक है. ए

एआईएसएचई की सूचनाएं हो चुकी है अपडेट

एमयू ने ऑल इंडिया सर्वे ऑफ हायर एजुकेशन के पोटल पर सूचनाओं को लेकर अपडेट कर दिया है. एमयू के 17 अंगीभूत, 17 संबद्ध, 5 बीएड तथा एक लॉ कॉलेज, कुल 40 कॉलेजों द्वारा पूर्व में ही कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या, छात्र-छात्राओं की अलग-अलग संख्या आरक्षण रोस्टर के अनुसार, कुल नामांकन, पासआउट, कॉलेज में शिक्षक व कर्मियों के स्वीकृत पद व कार्यरत, एनएसएस, एनसीसी में छात्राओं की संख्या, कॉलेजों में आधारभूत संरचना, कॉलेज के खर्च व आय के स्त्रोत व उपलब्ध राशि आदि डाटा अपलोड कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >