आगलगी में सात घर जलकर राख, लाखों का हुआ नुकसान

घटना में आधा दर्जन पशुओं की मौत हो गई.

छातापुर थानाक्षेत्र के डहरिया पंचायत वार्ड संख्या दो में सोमवार पूर्वाहन हुई अगलगी की घटना में सात परिवार के आशियाने खाक हो गए. इस घटना में आवासीय घर सहित लाखों मूल्य की संपत्ति नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है. खाना बनाने के दौरान रसोईघर में लगी आग ने गैस सिलेंडर के विस्फोट से पीड़ित परिवार सहित ग्रामीणों के बीच अफरा तफरी मची रही. इस घटना में आधा दर्जन पशुओं की मौत हो गई. जबकि पवन कुमार के दो वर्षीय पुत्र शुशांत झुलसकर जख्मी होने की बात सामने आ रही है. घटना की सूचना के बाद सीओ राकेश कुमार कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और अगलगी से हुए नुकसान का जायजा लिया. इस दौरान उन्होने अग्निपीड़ित परिवारों को सरकारी प्रावधान के तहत तत्काल सहायता देने का आश्वासन दिया. जानकारी मिलते ही 20 सूत्री अध्यक्ष पवन कुमार हजारी, पैक्स अध्यक्ष संजय चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया. जानकारी अनुसार पवन शर्मा के घर लगी आग ने देखते ही देखते कई घरों को अपने चपेट में ले लिया. घटना के वक्त अधिकांश पुरूष सदस्य अपने घर पर मौजूद नहीं थे. आग की लपटे देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दमकल के लिए थाना फोन किया. साथ ही आग पर नियंत्रण के प्रयास में जुट गये. सूचना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंचा छोटा दमकल आग पर काबू पाने में विफल साबित हुआ. जिसके बाद त्रिवेणीगंज से जब तक बड़ा दमकल पहुंचता तब तक काफी देर हो चुकी थी. हालांकि ग्रामीणों ने अथक प्रयास से आग पर काबू पाने में सफल रहे. लेकिन तब तक महेंद्र शर्मा, श्रवण शर्मा, पवन शर्मा, राजेश शर्मा, बिनेश्वर शर्मा, दिलीप शर्मा, सुनील शर्मा के सात आवासीय व दो गैर आवासीय घर जलकर खाक हो गया. पीड़ित गृहस्वामियों के अनुसार इस घटना में करीब आधा दर्जन बकरी जल मरी. दो बाइक जलकर क्षतिग्रस्त हो गया. जबकि नकदी, जेवरात, कागजी दस्तावेज, अनाज, वस्त्र, फर्नीचर, बर्तन, तीन साईकिल व घरेलू सामग्री सहित लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है. इधर आग से झूलसकर जख्मी बालक के पिता ने बताया कि तत्काल ही उसे उपचार के लिए भेजा गया है. कहते हैं सीओ सीओ राकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित पांच परिवारों को तत्काल पालीथीन सीट दे दिया गया है. स्थानीय डीलर को अनाज मुहैया कराने के निर्देश दिए गये हैं. प्रत्येक पीड़ित परिवार को प्रावधान के तहत 11 हजार की राशि चेक के माध्यम से प्रदान करने की कार्यवाही की जा रही है. वहीं मृत पशुओं का पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सक से बात हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >