रिटायर्ड इंस्पेक्टर के घर डकैती मामले का मास्टरमाइंड समेत सात गिरफ्तार

लूटे गये जेवरात बरामद, गिरफ्तार आरोपियों ने खोले कई राज

हजारीबाग. 13 सितंबर की रात मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बभनी गांव में रिटायर्ड इंस्पेक्टर केशव कुमार के घर में हुई डकैती मामले के दो मास्टरमाइंड सहित सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके पास से लूटे गये सभी जेवरात बरामद किये गये हैं. आरोपियों ने पूछताछ में विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट, डकैती, चोरी व छिनतई जैसी घटनाओं का भी खुलासा किया है. साथ ही लूट, डकैती, चोरी और छिनतई करनेवाले गिरोह की जानकारी पुलिस को दी है. इनकी निशानदेही पर पुलिस विभिन्न कांड के एक दर्जन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हिरासत में लिये गये आरोपी बड़कागांव, कटकमसांडी, पदमा, रांची समेत अन्य जगहों के रहनेवाले हैं. उक्त आरोपियों द्वारा लूट, डकैती, चोरी और छिनतई किये गये सामानों को बरामद करने के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है. बता दें कि डकैतों ने रिटायर्ड इंस्पेक्टर केशव कुमार को बंधक बनाकर मारपीट की थी. इसके बाद घर की बच्ची के गले पर चाकू अड़ा कर जान मारने की धमकी देकर लाखों का जेवरात लूट लिया था.

गिरफ्तार मास्टरमाइंड ने कई घटनाओं का सुराग दिया

रिटायर्ड इंस्पेक्टर के घर डकैती कांड में पकड़े गये मास्टरमाइंड रणवीर सिंह उर्फ जोकर और विपुल सिंह ने पुलिस को कई लूट, डकैती, चोरी व छिनतई की घटनाओं का सुराग दिया है. इसके आधार पर मुफ्फसिल, बड़कागांव, कटकमसांडी और पदमा ओपी की पुलिस टीम बनाकर छापामारी कर रही है. पुलिस जल्द दर्जनों मामले का खुलासा करेगी.

पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी ट्रैक्टर व जेनरेटर चोरी के

पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों में दो आरोपी ट्रैक्टर और जेनरेटर चोरी के हैं. इनमें एक बड़कागांव और एक भेलवारा बस्ती का बताया जाता है. एक ट्रैक्टर भेलवारा का है. जबकि चोरी हुआ जेनरेटर मोरांगी गांव का है. चोरी के ट्रैक्टर और जेनरेटर की बरामदगी को लेकर छापेमारी चल रही है. हालांकि पुलिस उक्त मामले में पकड़े गये आरोपियों के संबंध में जानकारी देने से इंकार कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >