पटमदा.
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से रविवार को पटमदा में विधिक सेवा सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि डालसा के सचिव धर्मेंद्र कुमार व विशिष्ट अतिथि सीओ डॉ राजेंद्र दास, एलएडीसी विदेश सिन्हा, पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत, कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष वृंदावन दास उपस्थित थे. मौके पर डालसा सचिव ने कहा कि वंचित व जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही सच्ची सेवा है. इस कार्य को डालसा के पीएलवी जमीनी स्तर पर सफलीभूत करने में निःस्वार्थ भाव से जुटे हैं. उन्होंने कहा कि दलित, पीड़ित, शोषित व वंचित लोगों को न्याय दिलाना ही डालसा का मुख्य उद्देश्य है. सीओ ने अंचल से मिलने वाले आपदा विभाग, सड़क दुर्घटना, सर्प दंश आदि के बारे मे जानकारी दी. 80 महिला समूहों के बीच एक करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. इस मौके पर शिव शंकर महतो , नंदा रजक, फटिक चंद्र महतो, बुधेश्वर मुर्मू, लक्ष्मीकांत गोप, मिथलेश तिवारी उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
