आत्मनिर्भर भारत केवल नारा नहीं, संकल्प है

जिला भाजपा द्वारा बुधवार को आत्मनिर्भर भारत विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया.

कोडरमा. जिला भाजपा द्वारा बुधवार को आत्मनिर्भर भारत विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, विशिष्ट अतिथि कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव थीं. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनूप जोशी व संचालन जिला महामंत्री विजय यादव ने किया. मुख्य अतिथि मनोज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर है, आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक संकल्प है जो देश को आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त कर रहा है. विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान ने गांवों से लेकर शहरों तक नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं और युवाओं को स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया है. भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि हर कार्यकर्ता को आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करना चाहिए. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीतीश चंद्रवंशी ने आत्म निर्भर भारत पर प्रकाश डाला. मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह ने भी अपने विचार रखे. इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष रामनाथ सिंह, सुरेश यादव, महेंद्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राज कुमार यादव, देवनारायण मोदी, गोपाल कुमार गुतुल, जय प्रकाश राम, जूही दास गुप्ता, जिला मंत्री सुधीर सिंह, सूरज प्रताप मेहता, जिला कोषाध्यक्ष सुभाष मोदी, अरसद खान, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, जिला कार्यालय मंत्री हरि पंडित, प्रेमांशु कुमार, नरेंद्र पाल, मण्डल अध्यक्ष सुधीर सेठ, द्वारिका राणा, अजय पांडेय, सुनील पंडित, मुकेश राम, सुनील यादव, विजय राणा ,राजेंद्र सिंह ,मण्डल महामन्त्री संजय शर्मा, पवन सिंह, उत्तम कुमार, यमुना यादव, मनोज साव, नन्द किशोर सोनी, महेश रजक, कृष्ण कुमार साव, पारिजात सिंह, सुनील कुमार भारती, निलकंठ मेहता, प्रकाश ठाकुर, सहदेव मोदी, प्रकाश पंडित, नवीन कुमार, रामचंद्र साव, मंटू पंडित, संजय वर्मा, गौरव कुमार, संजय कुमार साव, विनोद यादव, किशोर कुमार यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >