सड़क निर्माण के लिए विधायक ने मंत्री को सौंपा पत्र

मोहनिया शहर. नगर विकास व आवास विभाग के मंत्री जीवेश कुमार से मुलाकात कर स्थानीय विधायक संगीता कुमारी द्वारा मोहनिया व कुदरा नगर में सड़क निर्माण के लिए पत्र देकर

मोहनिया शहर. नगर विकास व आवास विभाग के मंत्री जीवेश कुमार से मुलाकात कर स्थानीय विधायक संगीता कुमारी द्वारा मोहनिया व कुदरा नगर में सड़क निर्माण के लिए पत्र देकर मांग की गयी है. दिये गये पत्र में कहा गया है कि कैमूर जिला अंतर्गत मोहनिया विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत मोहनिया और कुदरा में विभिन्न सड़कों का निर्माण करवाना लोक हित में अतिआवश्यक है, जिसमें नगर पंचायत कुदरा क्षेत्र अंतर्गत लालपुर रोड से मारुति धर्मकांटा से टिकरा महादलित बस्ती तक पीसीसी रोड व आरसीसी नाली का निर्माण कार्य, नगर पंचायत कुदरा के वार्ड दो व तीन में लालापुर रोड से भैंसला स्कूल होते नगर तक पीसीसी रोड व आरसीसी नाला का निर्माण कार्य, नगर पंचायत कुदरा के वार्ड दो में मुकेश जायसवाल के घर से रमेश कुमार के घर होते दुखी साह के घर व मुख्तार अंसारी के मकान को जोड़ते रेलवे चार्ट तक पीसीसी व नाला निर्माण का कार्य, नगर पंचायत कुदरा के वार्ड नौ में कृष्णा माली के कटरा व भभुआ रोड से लेकर श्मशान घाट दुर्गावती नदी तक पीसीसी सड़क व आरसीसी नाली का निर्माण कार्य, मोहनिया नगर पंचायत में स्टेशन रोड से करमहरि दलित बस्ती होते सड़क व नाला निर्माण कार्य, मोहनिया नगर पंचायत न्यू अनुमंडल से सड़क व नाला निर्माण के कार्य शामिल हैं, जिसे लेकर यथाशीघ्र सड़क व नाला निर्माण की मांग विधायक द्वारा की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >