-भिलाई में 10 से 12 तक करेंगे टीम का नेतृत्व संवाददाता, साहिबगंज छत्तीसगढ़ के भिलाई, दुर्ग में 10 से 12 अप्रैल तक आयोजित अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए साहिबगंज कुश्ती संघ के एनआइएस कोच सुशांत सौरभ को झारखंड टीम का कोच नियुक्त किया गया है. यह उनके लिए पहला अवसर है जब उन्हें राज्य स्तर पर कोच की जिम्मेदारी मिली है. सुशांत सौरभ ने कहा कि वे इस अवसर को गर्व की बात मानते हैं और पूरी मेहनत से टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करेंगे. उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय झारखंड राज्य कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष बबलू कुमार और जिला कुश्ती संघ की सचिव सह इंटरनेशनल कोच नमिता शर्मा को दिया. नमिता शर्मा ने भी खुशी जताते हुए कहा कि यह जिले के लिए गर्व का क्षण है. इस अवसर पर जिला प्रशासन, कुश्ती संघ के पदाधिकारियों एवं अन्य गणमान्य लोगों ने सुशांत सौरभ को बधाई और शुभकामनाएं दीं.
सुशांत सौरभ बने झारखंड अंडर-20 कुश्ती टीम के कोच
सुशांत सौरभ ने कहा कि वे इस अवसर को गर्व की बात मानते हैं और पूरी मेहनत से टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करेंगे.
