Ranchi News : सत्य अमरलोक पूजा समिति बना रही है काल्पनिक पंडाल

सत्य अमरलोक दुर्गा पूजा समिति हरमू रोड पिछले 47 वर्षों से हरमू रोड में दुर्गा पूजा का आयोजन कर रही है.

सत्य अमरलोक दुर्गा पूजा समिति हरमू रोड. इको फ्रेंडली होगा पंडाल, मां की प्रतिमा होगी आकर्षक

हरमू रोड के पंडाल में दिखेगा काल्पनिक महल

रांची. सत्य अमरलोक दुर्गा पूजा समिति हरमू रोड पिछले 47 वर्षों से हरमू रोड में दुर्गा पूजा का आयोजन कर रही है. इस वर्ष भी काल्पनिक महल की थीम पर पूजा पंडाल बनाया जा रहा है. अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष हम नयी कलाकृति प्रदर्शित करने का प्रयास करते हैं. इस बार मां के भक्तों को नयी चीज देखने को मिलेगी. पंडाल अत्यंत आकर्षक और दर्शनार्थियों को आकर्षित करने वाला होगा. पंडाल प्राकृतिक वस्तुओं से बनाया जा रहा है. मां दुर्गा की प्रतिमा आकर्षक होगी. मार्बल से मां की प्रतिमा बंगाल के मूर्तिकार तैयार कर रहे हैं. पूजा पंडाल में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र जैसी कई सुविधाएं रहेंगी. पूरे आयोजन में 40 लाख खर्च होंगे.

पूजा पंडाल की खासियत

पंडाल निर्माता : बसंती डेकोरेटर कोंटाई, मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल

पंडाल की ऊंचाई : 60 फीट ऊंचा और 60 फीट चौड़ा

कारीगरों की संख्या : 40 से अधिक कारीगर निर्माण की स्थिति : 50 प्रतिशत पूरा

पंडाल की लागत : 24 लाख रुपयेप्रतिमा की जानकारी

प्रतिमा की लागत : 1.5 लाख रुपयेप्रतिमा बनाने वाले कलाकार : अनूप गोराइ, बंगाल

प्रतिमा की ऊंचाई 18 फीट होगी

खासियत : मां की प्रतिमा मिट्टी पर मार्बल फिनिशिंग के साथ नजर आयेगी.

उदघाटन तिथि : 27 सितंबर.

पूजा समिति के सदस्यों के नाम : मुख्य संरक्षक चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह विधायक, संरक्षक मंडल में सत्येंद्र नारायण सिंह, ओम प्रकाश राजगढ़िया, श्याम सुंदर गोयल, पूजा उत्सव संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष प्रदीप राजगढ़िया, सचिव कमल कुमार गुप्ता, सहसचिव विकास वर्मा, भरत कुमार बगड़िया, कोषाध्यक्ष रविशंकर नारसरिया, सह कोषाध्यक्ष रंजय खेतान टीटू, कार्यकारिणी समिति रमेश शर्मा, नारायण माहेश्वरी, सुरेश कुमार जैन, रतन सिंघानिया, संजय गुप्ता, घनश्याम शर्मा, पवन केडिया, कमलेश सवा, राकेश सिंह, विजय सर्राफ, दीपक गुप्ता, बनवारी काबरा, मनीष पालड़ीवाल, अनिल लखोटिया, आनंद अग्रवाल, अजय खेतान कालू.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PUJA KUMARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >