Madhubani News : संदीप विश्वविद्यालय के ऐग्रिकल्चर विभाग ने किया किसान गोष्ठी का आयोजन

एसएमटी स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज संदीप यूनिवर्सिटी की ओर से गुरुवार को क्षेत्र के खैरा चौक पर एक दिवसीय किसान गोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया.

मधुबनी. एसएमटी स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज संदीप यूनिवर्सिटी की ओर से गुरुवार को क्षेत्र के खैरा चौक पर एक दिवसीय किसान गोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को मृदा संरक्षण, जल निकासी एवं जलभराव क्षेत्र में मिट्टी की गुणवत्ता सुधार के प्रति जागरूक करना था. विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. अरुण कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन एवं विश्वविद्यालय के आइक्यूएसी डायरेक्टर की देखरेख मे कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. आकाश बाबू ने किसानों को ड्रेनेज सिस्टम और वाटर लॉगिंग क्षेत्र की मिट्टी संरक्षण तकनीकों के बारे में जानकारी दी. डॉ. अतुल कुमार ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं पोषक तत्व प्रबंधन की महत्ता से अवगत कराया. इसी क्रम में सोनू सौरव ने समेकित कीट प्रबंधन एवं समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर किसानों को उपयोगी जानकारी दी. अनु कुमारी, अमन शर्मा , दीपक, सुजीत के साथ साथ बहुत से छात्र ब छात्राओं का भी योगदान रहा. गोष्ठी में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और उन्होंने विशेषज्ञों से प्रश्न पूछकर समाधान प्राप्त किया। किसानों ने इस तरह के कार्यक्रमों को अत्यंत लाभकारी बताया और आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >