Samastipur News:विशेष छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस पर पथराव, दो तस्कर गिरफ्तार

बिथान. स्थानीय पुलिस ने होली त्यौहार को लेकर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च निकाल कर देशी व विदेशी शराब कारोबारी के विरुद्ध समकालीन विशेष छापेमारी अभियान चलाया

बिथान. स्थानीय पुलिस ने होली त्यौहार को लेकर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च निकाल कर देशी व विदेशी शराब कारोबारी के विरुद्ध समकालीन विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था. छापेमारी के क्रम में उजान गांव में रोहित कुमार बिंद के घर में छापेमारी की, जिसमें 10 लीटर देशी शराब के साथ दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार के क्रम में आक्रोशित शराब कारोबारी के परिजनों ने पुलिस गाड़ी पर पथराव किया. पथराव में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं पुलिस बल आंशिक रूप से चोटिल हो गया. वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस के द्वारा जान बुझ कर स्थानीय महिलाओं के साथ गली गलौज एवं मारपीट किया. गिरफ्तार शराब तस्करों की पहचान रोहित बिंद एवं जयप्रकाश बिंद दोनों ग्राम उजान थाना बिथान जिला समस्तीपुर के रूप में की गई. गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिक दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. डीएसपी सोनम कुमारी ने बताया कि छापेमारी के क्रम में शराब कारोबारी के परिजनों के द्वारा पुलिस गाड़ी पर पथराव की गई है. जिसमें गाड़ी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त भी हुई है. संबंधित लोगों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >