Darbhanga News: नहीं दी रंगदारी तो सैलून संचालक को पिस्टल के बट से किया जख्मी

Darbhanga News:लहेरियासराय रेलवे रेक प्वाइंट के निकट गुरुवार को एक सैलून संचालक के साथ मारपीट की गयी.

Darbhanga News: बहादुरपुर. लहेरियासराय रेलवे रेक प्वाइंट के निकट गुरुवार को एक सैलून संचालक के साथ मारपीट की गयी. इसमें सैलून संचालक का सिर फट गया. लोगों ने इसकी सूचना थाना को देते हुए जख्मी संचालक को पीएचसी में भर्ती कराया. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मामले की छानबीन में जुट गयी. इस दौरान सैलून से पुलिस ने लाइटर पिस्टल जब्त किया. सैलून संचालक की पहचान बहेड़ी थाना क्षेत्र के उजैना निवासी रामाआशीष ठाकुर के पुत्र रामकुमार ठाकुर के रूप में की गयी. बताया जाता है कि रेलवे रेक प्वाइंट के निकट विनोद झा के मकान में किराये पर एक कमरा लेकर राम कुमार ठाकुर सैलून चलाता है. गुरुवार की दोपहर स्थानीय कुछ लोग लाइटर पिस्टल लेकर सैलून पर पहुंचे. इस दौरान कुछ कहासुनी हो गयी. बात इतनी बढ़ गयी कि सैलून पर पहुंचे लोगों ने लाइटर पिस्टल के बट से सैलून संचालक पर वार कर दिया. शोर सुनकर लोगो की भीड़ जुटने पर वे लोग वहां से फरार हो गये. लोगों के मानें तो सैलून संचालक से दो सौ रुपये रंगदारी मांगने कुछ लोग पहुंचे थे. सैलून संचालक द्वारा रंगदारी का विरोध करने पर नकली लाइटर पिस्टल के बट से सिर पर वार कर दिया गया. पुलिस जांच में यह पिस्टल नकली पायी गयी. इधर, जख्मी राम कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें कुन्दन पासवान को मुख्य आरोपित बनाया गया है. इधर प्रभारी थानाध्यक्ष सह सब इंस्पेक्टर पुष्पलता कुमारी ने बताया कि घटनास्थल से नकली लाइटर पिस्टल जब्त किया गया है. जख्मी सैलून संचालन का इलाज पीएचसी में कराया जा रहा है. जख्मी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. मौके पर एएसआइ रितेश मिश्र सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. मालूम हो कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र में ही बुधवार की रात एक स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. दूसरे दिन गुरुवार को दिन-दहाड़े रंगदारी मांगने को लेकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया. नकली पिस्टल से हमला करने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >