एनएच पर हथियार दिखाकर लूटपाट करने वाला अंतरजिला अपराधी लोडेड पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

क मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक पुलिस बल को देखकर अपना पलसर मोटर साईकिल से भागने लगा

मधेपुरा. सदर थानाक्षेत्र अंतर्गत मधेपुरा-सहरसा एनएच-107 पर राहगीरों से हथियार का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम देने वाला अंतर जिला अपराधकर्मी हरभजन सिंह यादव को मौके से अवैध आग्नेयास्त्र के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जारी विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई है. शनिवार को सदर थानाध्यक्ष को सूचना प्राप्त हुई कि थानाक्षेत्र अंतर्गत मधेपुरा-सहरसा एनएच-107 मुख्य सड़क स्थित मठाही रेलवे ढ़ाला से पश्चिम कुछ अपराधकर्मियों के द्वारा हथियार का भय दिखाकर आने जाने वालें राहगीरों से मोटर साईकिल एवं मोबाइल लूट-पाट किया जा रहा है. इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर प्रवेंद्र भारती के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम में सदर थानाध्यक्ष पुनि विमलेंदु कुमार, मठाही पुलिस शिविर प्रभारी पुअनि मितेंद्र प्रसाद मंडल एवं थाना के सशस्त्र बल को शामिल किया गया. टीम द्वारा तक्षण घटनास्थल के पास पहुंचकर चारों तरफ से घेराबंदी प्रारंभ किया गया. इसी क्रम में एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक पुलिस बल को देखकर अपना पलसर मोटर साईकिल से भागने लगा. स्थिति संदिग्ध होने पर भाग रहे तीनों युवकों को पुलिस बल एवं उपस्थित लोगों के सहयोग से खदेड़ा गया. इसी दौरान मोटर साईकिल के पीछे बैठा युवक मोटर साईकिल से नीचे गिर गया. जिसे तक्षण पकड़ लिया गया तथा दो युवक मोटर साईकिल सहित भागने में सफल रहा. पकड़ाये युवक से नाम पता पूछने पर सरसा जिला के बैजनाथपुर वार्ड नंबर नौ निवासी दिनेश यादव के 19 वर्षीय पुत्र हरभजन सिंह यादव बताया. तत्पश्चात् पकड़ाये युवक का तलाशी लेने पर लोडेड देशी पिस्टल, दो गोली बरामद हुआ. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार अपराधकर्मी का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. गिरफ्तार अपराधकर्मी को न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >