बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल, गोड्डा रेफर

बीएसएनएल टावर चौक पर हुई सड़क दुर्घटना

पथरगामा थाना क्षेत्र के बीएसएनएल टावर चौक के समीप बुधवार रात करीब 9 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों की सहायता से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. घायलों की पहचान पथरगामा निवासी अमित कुमार साह एवं प्रभात तत्वा के रूप में हुई है. हालत गंभीर होने के कारण अमित कुमार साह को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >