गुरुआ में राजद का जनजागरूकता रथ परिभ्रमण शुरू

गुरुआ विधानसभा क्षेत्र में रविवार से राजद का जनजागरूकता रथ परिभ्रमण शुरू हो गया.

गुरुआ. गुरुआ विधानसभा क्षेत्र में रविवार से राजद का जनजागरूकता रथ परिभ्रमण शुरू हो गया. इस रथ को पटना से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. जन जागरूकता रथ पर सवार राजद टिकारी जिला संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष यादव, प्रधान महासचिव अजय कुमार दांगी और कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार यादव ने बताया कि पटना से रवाना होने के बाद यह रथ टिकारी, गुरुआ, अतरी और इमामगंज विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण करेगा. नेताओं ने कहा कि जन जागरूकता रथ का मुख्य उद्देश्य जनता को पार्टी की नीतियों से अवगत कराना और आगामी विधानसभा चुनाव में तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प को मजबूत करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >