Darbhanga News: अपराधी की गिरफ्तारी संग परिजनों को नहीं मिला न्याय तो राजद करेगा आंदोलन

Darbhanga News: दरभंगा में व्यवसायी पुत्र की हत्या पर महानगर युवा राजद के जिलाध्यक्ष राकेश नायक ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

Darbhanga News: दरभंगा. दरभंगा में व्यवसायी पुत्र की हत्या पर महानगर युवा राजद के जिलाध्यक्ष राकेश नायक ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. इस घटना के विरोध-प्रदर्शन के दौरान कहा कि बाकरगंज निवासी बबलू साह के पुत्र राहुल कुमार की आभूषण दुकान बंद कर वापस घर लौटने के क्रम में बुधवार की शाम अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर देना अपराधियों के बढ़े मनोबल व सरकार की विफलता का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि दरभंगा ही नहीं बल्कि पूरे बिहार में ऐसी वारदातों की झड़ी लगी हुई है. प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है, बावजूद आपराधिक वारदात हो रही है. नायक ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया. न्याय का भरोसा दिलाया. कहा कि पराधियों की गिरफ्तारी के साथ ही परिजनों को न्याय नहीं मिला तो आगामी दिनों में आमलोगों के साथ आंदोलन करने को वे मजबूर होंगे. दूसरी ओर भोलू यादव ने कहा कि प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो गये हैं. राज्य में कानून-व्यवस्था कमजोर हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >