प्रतिनिधि,पलासी बकरा व रतवा नदी के जलस्तर में मंगलवार को कमी देखी गयी. नदी का जल स्तर घटते ही नदी के किनारे बसे लोगों ने राहत की सांस ली हैं. इस बाबत स्थानीय ग्रामीण माणिक प्रसाद सिंह, विजय सिंह, संतोष कुमार सिंह, अशफाक आलम, रघुनंदन प्रसाद सिंह, राजू सिंह, रविंद्र कुमार सिंह एवं शंकर चौधरी आदि ने बताया कि मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र में बहने वाली बकरा व रतवा नदी के जल स्तर में कमी आयी हैं. वहीं कटाव में बढ़ोतरी हो गया हैं. उनलोगों ने बताया कि हर साल पीपरा कोठी, छपनिया, बेलगच्छी, बच्चा खाड़ी सहित कई गांव बाढ़ से प्रभावित होता रहता हैं. लेकिन सरकार द्वारा बाढ़ व कटाव का कोई समुचित समाधान नहीं किया गया हैं.जिस कारण प्रतिवर्ष नदी के किनारे बसे गांव पर बाढ़ व कटाव का खतरा मंडराता रहता हैं.
नदी के जलस्तर में कमी, लोगों ने ली राहत की सांस
पलासी में बकरा और रतवा नदी के जलस्तर में कमी आने से लोगों ने राहत महसूस की है, लेकिन कटाव की समस्या अभी भी बनी हुई है। जानें पूरी खबर।

नदी के जलस्तर में कमी, लोगों ने ली राहत की सांस